कम राशन को लेकर कार्डधारियों ने हंगामा किया

कैरो- लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के गजनी पंचायत के गराडीह गांव के डीलर सुरेंद्र साहू के जनवितरण दुकान के सामने गराडीह के कार्डधारी आलम अंसारी ,लुकमान अंसारी, तेजुआ उरांव, रबेजुल खान, सबेजुल खान, सामूल अंसारी, नईम अंसारी, रामगतिया मुंडा, डहरू उरांव, लक्खी मुंडा, सखी देवी, सरस्वती देवी ने कम राशन देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा […]

कैरो- लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के गजनी पंचायत के गराडीह गांव के डीलर सुरेंद्र साहू के जनवितरण दुकान के सामने गराडीह के कार्डधारी आलम अंसारी ,लुकमान अंसारी, तेजुआ उरांव, रबेजुल खान, सबेजुल खान, सामूल अंसारी, नईम अंसारी, रामगतिया मुंडा, डहरू उरांव, लक्खी मुंडा, सखी देवी, सरस्वती देवी ने कम राशन देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया.
कार्डधारी ग्रामीणों का कहना है कि डीलर सुरेंद्र साहू द्वारा यूनिट से दो किलो कम राशन दिया जाता है और सरकार द्वारा निर्धारित राशि से चार रुपये अधिक प्रति कार्ड धारी से पैसा वसूला जाता है. हंगामा कर रहे कार्डधारियों ने बताया कि डीलर सुरेंद्र साहू से निर्धारित राशि एवं पूरी मात्रा खाद्यान्न की मांग करने पर कहा जाता है कि जब हमको ही निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलता है तो हम पूरी मात्रा में कहा से खाद्यान्न दें. लेना है तो लो, नहीं तो अपना घर जाओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >