अमित भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट छह सितंबर से

किस्को-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के खरकी पंचायत अंतर्गत ग्राम सेमरडीह स्टेडियम मैदान में स्टूडेंट क्लब सेमरडीह के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्व0 अमित भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 6,7 एवं 8 सितंबर को किया गया है. यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष हुसैन अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेन्ट में 32 टीमों का […]

किस्को-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के खरकी पंचायत अंतर्गत ग्राम सेमरडीह स्टेडियम मैदान में स्टूडेंट क्लब सेमरडीह के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्व0 अमित भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 6,7 एवं 8 सितंबर को किया गया है. यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष हुसैन अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेन्ट में 32 टीमों का चयन किया जाएगा जिसका नामांकन शुल्क 1751 रुपये रखा गया है.

उन्होंने बताया कि इच्छुक टीम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जनता स्पोर्ट्स दुकान किस्को व जनता स्टोर सोमवार बाजार लोहरदगा में अपना नामांकन करा सकते हैं. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव एवं विशिष्ट अतिथि किस्को प्रखंड उप प्रमुख अशफाक अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >