जीटीपीएस में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

लोहरदगा. ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर ग्रुप बालक एवं बालिकाओं का खो-खो एवं बाल एवं बालिका सीनियर ग्रुप का कबड्डी मैच खेला गया. जूनियर ग्रुप खोखो में बालक वर्ग में प्रथम स्थान लोहरदगा एवं द्वितीय स्थान चंदवा को मिला. बालिका वर्ग […]

लोहरदगा. ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर ग्रुप बालक एवं बालिकाओं का खो-खो एवं बाल एवं बालिका सीनियर ग्रुप का कबड्डी मैच खेला गया. जूनियर ग्रुप खोखो में बालक वर्ग में प्रथम स्थान लोहरदगा एवं द्वितीय स्थान चंदवा को मिला. बालिका वर्ग में प्रथम स्थान चंदवा एवं दूसरा स्थान लोहरदगा की टीम रही. इसी तरह सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम चंदवा एवं द्वितीय स्थान लोहरदगा को मिला.
वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लोहरदगा एवं दूसरे स्थान पर चंदवा की टीम रही. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन प्राचार्या एस चितौड़ा ने किया. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार सिंह, एसके झा, आरएन गोप, हिमांशु कुमार, सुजाउदीन राजा, नरेश लागुरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >