आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

लोहरदगा. आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ लोहरदगा इकाई की कार्य समिति की बैठक रामधनी देवी की अध्यक्षता में कृषि बाजार प्रांगण में हुई. बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को 10 प्रतिशत चयनमुक्त करने के आदेश की समीक्षा की गयी. मौके पर बालोमनी बाखला ने कहा कि जिस टीकाकरण का हवाला दिया जा […]

लोहरदगा. आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ लोहरदगा इकाई की कार्य समिति की बैठक रामधनी देवी की अध्यक्षता में कृषि बाजार प्रांगण में हुई. बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को 10 प्रतिशत चयनमुक्त करने के आदेश की समीक्षा की गयी. मौके पर बालोमनी बाखला ने कहा कि जिस टीकाकरण का हवाला दिया जा रहा है, तो टीकाकरण एएनएम एवं सहिया का काम है. सेविकाएं सिर्फ सहयोग करती हैं.

लाभुक क्षेत्र में यदि कोई गर्भवती न हो, तो किसका टीकाकरण होगा. साथ ही जिनका कार्य है, उसे कारण पृच्छा एवं सहयोग करनेवाली सेविकाओं को चयनमुक्त करना न्याय संगत नहीं है. मौके पर रामचंद्र गोप ने कहा कि मुख्य सचिव का रांची में बैठकर आदेश देना, क्षेत्र में क्या परेशानी है तथा बिना शिकायत के ऐसा आदेश गलत है.

उन्होंने कहा कि सेविकाओं को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है तथा छह माह में एक बार मानदेय मिलता है. उन्होंने मुख्य सचिव से मानदेय बढ़ाने एवं प्रत्येक माह मानदेय भुगतान करने की बात कही.

बैठक में निर्णय लिया गया कि चयनमुक्त आदेश के खिलाफ 28 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >