जिले में बंद का आंशिक असर रहा

लोहरदगा: नक्सलियों द्वारा आहूत झारखंड बंद का जिले में मिला-जुला असर देखा गया. बंद के कारण लंबी दूरी की बसें नहीं चली. ट्रकों को परिचालन भी नहीं हुआ. शहरी क्षेत्र में बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे. रांची लोहरदगा यात्री ट्रेन निर्धारित समय पर चली. शहरी क्षेत्र में ऑटो का परिचालन आम दिनों की […]

लोहरदगा: नक्सलियों द्वारा आहूत झारखंड बंद का जिले में मिला-जुला असर देखा गया. बंद के कारण लंबी दूरी की बसें नहीं चली. ट्रकों को परिचालन भी नहीं हुआ. शहरी क्षेत्र में बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे. रांची लोहरदगा यात्री ट्रेन निर्धारित समय पर चली. शहरी क्षेत्र में ऑटो का परिचालन आम दिनों की तरह रहा. जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में बंद का आंशिक असर देखा गया. कुडू प्रतिनिधि से मिली सूचना के अनुसार यहां लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं, जिसके कारण सड़कों पर वीरानी छायी रही.

दुकानें आम दिनों की तरह खुली रही. भंडरा प्रतिनिधि से मिली सूचना के अनुसार भंडरा थाना क्षेत्र में बंद का आंशिक असर रहा. लोहरदगा बेड़ो पथ में बसों का परिचालन नहीं हुआ जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दुकानें खुली रहीं, लेकिन बाजार में रौनक नहीं देखा गया. सेन्हा प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार यहां भी बंद का आंशिक असर रहा.

दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं, लेकिन इस सड़क में चलने वाले लंबी दूरी की बसों के अलावा खनन क्षेत्र से चलने वाली ट्रकों का परिचालन पूर्णत: बंद रहा. कैरो प्रतिनिधि के अनुसार यहां बंद का प्रभाव नहीं देखा गया. यहां आम दिनों की तरह दुकाने खुली रहीं. कार्यालय भी खुले रहे. किस्को प्रतिनिधि से मिली जानकारी अनुसार किस्को थाना क्षेत्र में बंद का सबसे ज्यादा असर जिले के किस्को थाना क्षेत्र में रहा. यहां बंद के कारण पाखर से लोहरदगा एवं पाखर से रिचुघुटा चलने वाली चार सौ बॉक्साइट ट्रकों का पहिया थमा रहा. जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को अपने गांवों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >