प्रतिनिधि चंदवा. शहर से सटे बुधबाजार स्थित दर्जी मुहल्ला में मंगलवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान दुलार रजक के पुत्र हैप्पी कुमार के रूप में की गयी. पता लगते ही परिजन युवक को लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर में माहौल गमगीन हो गया. सूचना के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया था. घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की शाम युवक की माता टोरी साइडिंग की ओर कोयला चुनने गयी थी. युवक घर में अकेले था. बताते चलें कि युवक चंदवा मुख्य बाजार में जूता दुकान संचालित करता था.
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Copied link
शहर से सटे बुधबाजार स्थित दर्जी मुहल्ला में मंगलवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.