बारियातू. गोनिया पंचायत के छाताबर जंगल में मंगलवार को पेड़ से लटका एक महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान मुरेनटोला, गोनिया निवासी रामवृक्ष गंझू की पत्नी प्रमिला देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है.
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छाताबर जंगल में एक पेड़ से साड़ी के सहारे महिला का शव लटका हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.
उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.
