नवाटोली में जंगली हाथी का उत्पात, घर ध्वस्त किया

नवाटोली में जंगली हाथी का उत्पात, घर ध्वस्त किया

चंदवा़ थाना क्षेत्र की माल्हन पंचायत अंतर्गत नावाटोली गांव में सोमवार रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने ग्रामीण गुड्डू गंझू के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गया. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी. पीड़ित परिवार ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल नये आवास और मुआवजे की मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया जतरू कुमार मुंडा और वनपाल आलोक तिग्गा नावाटोली गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान मुखिया ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से ग्रामीण परेशान हैं और विभाग की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं. उन्होंने माॅनसून से पहले सभी हाथी प्रभावित गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले इसी पंचायत के भंडारटोली में हाथियों के झुंड ने टीभरू गंझू को कुचलकर मार डाला था. मंगलवार को वनपाल ने मृतक की पत्नी संचरिया देवी को 54,900 रुपये का चेक सौंपा़ क्षेत्र में लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे सुरक्षा के ठोस उपायों की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >