प्रतिनिधि चंदवा : प्रखंड के लाधूप पंचायत अंतर्गत बैलगड़ा गांव में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव निवासी निरंजन लोहरा पिता- साजन लोहरा के कच्चे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद परिवार के सदस्य दहशत में आ गए. पीड़ित परिवार ने बताय कि हाथी ने घर में रखा करीब 500 किग्रा धान, 350 किग्रा महुआ और 100 किग्रा चावल सहित अन्य खाद्यान्न को खाकर बर्बाद कर दिया. घर के टूट जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है. . ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने तथा हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. गांव में घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है.
बैलगड़ा गांव में जंगली हाथी ने देर रात मचाया उत्पात, घर ढहाया, धान-चावल खाए
चंदवा के बैलगड़ा गांव में जंगली हाथी ने एक घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और भारी मात्रा में अनाज बर्बाद किया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बैलगड़ा गांव में जंगली हाथी ने देर रात मचाया उत्पात, घर ढहाया, धान-चावल खाए