चंदवा. प्रखंड के लाधुप पंचायत अंतर्गत बैलगड़ा गांव में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव निवासी निरंजन लोहरा पिता- साजन लोहरा के कच्चे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.. पीड़ित परिवार ने बताया कि हाथी ने घर में रखे करीब 500 किग्रा धान, 350 किग्रा महुआ और 100 किग्रा चावल सहित अन्य खाद्यान्न को खाकर बर्बाद कर दिया. घर के टूट जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या हो गयी है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने तथा हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.
बैलगड़ा गांव में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात
चंदवा के बैलगड़ा गांव में जंगली हाथी ने एक घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और भारी मात्रा में अनाज बर्बाद किया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

बैलगड़ा गांव में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात