विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, उमड़ा जन सैलाब

गो हत्या बंद होनी चाहिए, हमारी लड़कियां लव जिहाद का शिकार नहीं होनी चाहिए,

लव जिहाद की शिकार नहीं बने : मिलिंद परांडे

नशापान से दूर रहें, हिंदूओं की जनसंख्या दर में वृद्धि हो

बालूमाथ. गो हत्या बंद होनी चाहिए, हमारी लड़कियां लव जिहाद का शिकार नहीं होनी चाहिए, गांव में ईसाई मिशनरियों का प्रवेश बंद होना चाहिए, जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए, उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कही. श्री परांडे प्रखंड मुख्यालय स्थित जोगियाडीह बिरसा मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नशा पान के कारण हिंदू समाज खोखला होता जा रहा है. युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील की. कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या दर में कमी आ रही है, हिंदुओं को जनसंख्या बढ़ाने की बात कही. कहा कि समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो इसमें बुराई नहीं है. कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने हिंदू एकता पर बल दिया. कहा कि हिंदू जात-पात में नहीं बंटे. कार्यक्रम को लेकर महिला-पुरुषों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था. इसकी शुरूआत दुर्गा मंडप परिसर से निकली कलश यात्रा के साथ हुई. नगर भ्रमण के बाद लोग कार्यक्रम स्थ्ल पहुंचे थे. संचालन शैलेश सिंह व संयोजक सुरेंद्र गुप्ता कर रहे थे.

मौके पर विहिप के जिला संयोजक रंगनाथ जी, विधायक प्रकाश राम, जानकी नंदन राणा, शशि भूषण गुप्ता, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार, रवि सिंह, राजेंद्र साव, कृष्णा यादव, सोनू सिंह, रमेश पांडेय, रवि रजक, बबलू चौरसिया, लालदेव गंझू, अखिलेश भोक्ता, रौशन गुप्ता, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार, अमित कुमार, अर्जुन साव, पिंटू कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान हिंदूवादी नेता भैरव सिंह भी पहुंचे थे. युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उनके साथ सेल्फी की हाड़ दिखी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय नृत्य, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा वंदे मातरम गीत, दून सेंट्रल एकेडमी द्वारा भक्ति गीत पर नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम किये गये. सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बालूमाथ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा में लगे थे. पिकेट प्रभारी अभिनव सिन्हा, धीरज सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य जवान कार्यक्रम स्थल पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डटे थे. कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी के रूप में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी. हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद की व्यवस्था राजेंद्र साव की देखरेख में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >