ग्रामीणों ने जंगल में आग नहीं लगाने की शपथ ली

सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत लुंडी गांव में वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग द्वारा जंगल में आग नहीं लगाने को लेकर मंगलवार को अभियान चलाया गया.

लातेहार. सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत लुंडी गांव में वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग द्वारा जंगल में आग नहीं लगाने को लेकर मंगलवार को अभियान चलाया गया. मौके पर रेंजर नंदकुमार मेहता ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल को बचाना है. जंगल में कहीं भी आग लगने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें. जंगल में आग लगाने से वन संपदा और छोटे जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचता है. उन्होंने कहा कि महुआ चुनने के लिए ग्रामीण पेड़ के नीचे आग नही लगायें. जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति की सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जंगल में आग नहीं लगाने की शपथ दिलायी. अभियान में सुनील कुमार, प्रेम देव तिवारी, दीपक शुक्ला, महेंद्र चंद्रवंशी, विनोद उरांव, राजेश कुजूर, सूर्यदेव गुप्ता व अशोक कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >