पीड़ित परिवार राज्यपाल से मिले, एयर एंबुलेंस हादसे की उच्च स्तरीय जांच व मुआवजे की मांग

पीड़ित परिवार राज्यपाल से मिले, एयर एंबुलेंस हादसे की उच्च स्तरीय जांच व मुआवजे की मांग

चंदवा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ितों के परिजनों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित आश्रितों के लिए समुचित मुआवजे और घटना की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि 23 फरवरी को रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें चंदवा निवासी संजय कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी अर्चना देवी समेत सात लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद दंपती के दो नाबालिग पुत्र अनाथ हो गये हैं. देवेंद्र नाथ महतो ने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए विमान की तकनीकी स्थिति, मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों के पालन में हुई संभावित मानवीय लापरवाही की गहन जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की गयी है. रेलवे क्लब महिला समिति का होली मिलन समारोह संपन्न

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के रेलवे क्लब में रेलवे क्लब महिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत महिला समिति की सभी सदस्य शामिल थीं. कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने केक काटकर किया. इसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं. इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और पर्व की खुशियां साझा कीं. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है. यह त्योहार हमें पुराने गीले शिकवे-शिकायत भूलकर नयी शुरुआत करने का संदेश देता है. इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाया. मौके पर महिला समिति की उपाध्यक्ष सुधा दुबे, अमृता रश्मि, वंदना कुमारी, निहारिका देवी, अलका सिंह, रुपाली सिंह, संगीता सिंह, मिशु सिंह, नेहा सिंह, प्रिया सिन्हा, नेहा शर्मा, यशी, सुरभि कुमारी, उपासना सिन्हा व गीता यादव समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >