बरवाडीह में 49 करोड़ की जलापूर्ति योजना 3 साल बाद भी अधूरी, 10 करोड़ की निकासी के बावजूद ठप पड़ा काम

बरवाडीह में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई 49 करोड़ रुपये की वृहद ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजना तीन साल बाद भी अधूरी है. आधे से ज़्यादा काम रुका हुआ है और स्थानीय लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. लाखों की सामग्री भी बर्बाद हो रही है.

बरवाडीह(लातेहार). बरवाडीह प्रखंड के मंगरा में कोयल नदी तट पर एक बड़ी जलापूर्ति योजना शुरू हुई थी. जल जीवन मिशन के तहत 2023 में 49 करोड़ रुपये की इस योजना को तीन साल बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मार्च 2025 तक पूरा कर बरवाडीह, खुरा, बभंडी, मुरू, लेदगाई और पोखरी समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को पाइपलाइन से पानी पहुंचाना था.

हालांकि, समय सीमा बीत जाने के बावजूद आधे से अधिक काम अधूरा पड़ा है और स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले एक वर्ष से निर्माण एजेंसी ने काम पूरी तरह बंद कर रखा है.

10 करोड़ रुपये की हुई निकासी, खुले में सड़ रही पाइप सामग्री

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मंगरा कोयल नदी तट पर मुख्य जलस्रोत संरचना, विभिन्न पंचायतों में बड़ी पानी की टंकियों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये की निकासी की जा चुकी है. इसके बावजूद जमीनी स्तर पर मंगरा घाट की मुख्य संरचना और पानी की टंकियों का काम अधूरा पड़ा है.

कई स्थानों पर लाखों रुपये मूल्य के पाइप खुले आसमान के नीचे पड़े-पड़े खराब हो रहे हैं, जिससे विभागीय कार्यशैली और योजना की धीमी प्रगति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के आदर्श स्कूल बड़गांव में अग्निशमन प्रशिक्षण, बच्चों को मिले सुरक्षा टिप्स

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग

पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासी अवधेश मेहरा, शुभम गुप्ता, अभिनाश कुमार, सूरज कुमार, दीपक सिंह और राजू प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है. ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर काम न करने वाली एजेंसी के खिलाफ विभाग केवल खानापूर्ति के लिए नोटिस जारी कर रहा है.

उन्होंने प्रशासन और पेयजल विभाग से मांग की है कि अधूरी योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा कर दोषी एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए.

ये भी पढ़ें: कोडरमा DC ने मीता पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की, अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >