लातेहार (बालूमाथ). बारियातू थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चिकुवा उरांव (70 वर्ष) पिता बिरसा उरांव (ग्राम डाढ़ा थाना बरियातू) निवासी बारियातू बाजार से बाईक की मदद से अपने घर वापस जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से अनियंत्रित होकर टक्कर हो गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
ये भी पढ़ें: चौपारण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
