देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने सीरम गांव से देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

बालूमाथ. पुलिस ने सीरम गांव से देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीरम गांव में हथियार के साथ कुछ लोग घूम रहे है. त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरम गांव में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. जांच के दौरान उनके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. उनकी पहचान आनंद मुंडा पिता कैला मुंडा (ग्राम सिरम,बालूमाथ) व राहुल गंझू पिता नारायण गंझू (ग्राम बरवाटोली, बालूमाथ) के रूप में की गयी. बालूमाथ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >