चंदवा. पर्यावरण संरक्षण व सभी को पौधरोपण को लेकर जागरूक बनाने के उद्देश्य से ग्रीनफील्ड एकेडमी में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया. सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पौधारोपण, ट्री वॉक, चित्रकला, पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन लेखन जैसी गतिविधि कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने ट्री वॉक में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की पहचान की. पर्यावरण संरक्षण पर आधारित स्किट ने वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले नुकसान और प्रकृति बचाने की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. प्राचार्या अन्नाकुट्टी ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है. वन महोत्सव सप्ताह का यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में प्रेरणादायी साबित हुआ.
वन महोत्सव सप्ताह के तहत ग्रीनफील्ड एकेडमी में पौधारोपण
चंदवा की ग्रीनफील्ड एकेडमी में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

फोटो: 9 चांद 4 : पौधरोपण करते प्राचार्य, शिक्षक व बच्चे | Prabhat Khabar Network