कचरा निस्तारण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में कचरा निस्तारण को लेकर सोमवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की.

चंदवा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में कचरा निस्तारण को लेकर सोमवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की. बीडीओ ने जल सहिया, सखी मंडल के दीदीयों को प्रशिक्षण दिया. कहा कि सॉलिड व लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इसके तहत अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से स्वच्छ और हरित प्रखंड बनने की दिशा में अग्रसर है. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को अपनाना आज की जरूरत है. प्रखंड में चंदवा पूर्वी, चंदवा पश्चिमी व अलौदिया पंचायत का चयन इसके लिए किया गया है. बताया कि अब एसएचजी दीदीयां इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगी. अपने पंचायत में यह प्रशिक्षण देंगी. लोगों को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक करेंगी. प्रशिक्षण में जल सहिया के अलावे 15वें वित्त के रितेश कुमार, जेएसएलपीएस व एसबीएम के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >