पूर्व निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालने का निर्णय

रामनवमी को लेकर रविवार को बस स्टैंड परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ रेशमा रेखा मिंज की अध्यक्षता में हुई. मौके पर निर्णय हुआ की सभी रामनवमी अखाड़े अपने पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंच कर झंडा मिलन करेंगे.

बरवाडीह. रामनवमी को लेकर रविवार को बस स्टैंड परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ रेशमा रेखा मिंज की अध्यक्षता में हुई. मौके पर निर्णय हुआ की सभी रामनवमी अखाड़े अपने पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंच कर झंडा मिलन करेंगे. इस दौरान अधिकारियों ने रामनवमी शांतिपूर्वक मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ललित मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेंकटेश कुमार, थाना प्रभारी राधे श्याम कुमार, कन्हाई प्रसाद, अनिल चंद्रवंशी, नरेश सिंह, नरेश चौरसिया, गौरव कुमार सिंह, दिलीप अग्रवाल, सुनील कुमारसिंह, मनोज प्रसाद, सुबोध कुमार चंद्रवंशी व हुलास कुमार सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >