19989 मतदाता है शहरी क्षेत्र में, कई मतदान केद्रों में महिलाओ की संख्या है अधिक

नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. लातेहार नगर पंचायत में 15 वार्ड है.

चंद्रप्रकाश सिंह. लातेहार. नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. लातेहार नगर पंचायत में 15 वार्ड है. जिसमें 19989 मतदाता है. जिसमें महिला 9458 तथा पुरुष मतदाता 10531 है. नगर पंचायत में कुल 22 मतदान केंद्र है. अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिसमें चार महिला और 4 पुरुष हैं. अलग-अलग वार्ड में कुल 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. जिसमें महिलाओं की संख्या 30 है. वार्ड संख्या 1 से कुल 6 प्रत्याशी है. जबकि वार्ड 2 से 4, वार्ड 3 से 3, वार्ड 4 से 9, वार्ड 5 से 3, वार्ड 6 से 3, वार्ड 7 से 4, वार्ड 8 से 4, वार्ड 9 से 3, वार्ड 10 से 3, वार्ड 11 से 2, वार्ड 12 से 3, वार्ड 13 से 4, वार्ड 14 से 2 तथा वार्ड 15 से 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. 10 मतदान केंद्र में महिलाओ की संख्या है अधिक नगर पंचायत के 10 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है. वार्ड नंबर एक में महिला मतदाताओ की संख्या 418 है. जबकि पुरुषों की संख्या 407 है. वार्ड नंबर 2 में महिला मतदाताओ की संख्या 378, पुरुषो की संख्या 365, वार्ड नंबर तीन में महिला मतदाताओं की संख्या 683, पुरुषो की संख्या 621, वार्ड नंबर पांच में महिला मतदाताओ की संख्या 381, पुरुषों की संख्या 364, वार्ड नंबर सात में महिला मतदाताओ की संख्या 427, पुरुषों की संख्या 408, वार्ड नंबर सात में महिला मतदाताओ की संख्या 441, पुरुषों की संख्या 424, वार्ड नंबर आठ में महिला मतदाताओं की संख्या 492, पुरुषों की संख्या 467, वार्ड नंबर 12 में महिला मतदाताओं की संख्या 619, पुरुषों की संख्या 602, वार्ड नंबर 13 में महिला मतदाताओं की संख्या 511, पुरुषो की संख्या 472 तथा वार्ड नंबर 14 में महिला मतदाताओ की संख्या 656, पुरुषों की संख्या 638 है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >