विधायक ने फुलसू पंचायत के कई गांवों का किया दौरा

विधायक प्रकाश राम ने रविवार को फुलसू पंचायत के कई गांवों का दौरा किया.

बारियातू. विधायक प्रकाश राम ने रविवार को फुलसू पंचायत के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान वह फुलसू के मतकोमा, शांतिटांड़, लाटू, फुलसू, हिसरी, बारीबाद व करमा गांव गये और लोगों की समस्याएं सुनीं. अधिकतर गांवों में सड़क, स्कूलों में शिक्षकों की कमी व पेयजल संबंधी समस्याएं सामने आयी. कई समस्याओं का निष्पादन विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर किया. वहीं लंबित समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने ग्रामीणों से सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार में आवेदन के साथ उपस्थित होने की बात कही. मौके पर भाजपा नेता देवनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, योगेंद्र भोग्ता, भाजपा युवा नेता सोनू प्रजापति, किशोर प्रसाद, अनिल यादव, विजय भुइयां, महावीर उरांव, निर्मल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >