चुंगरू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

चुंगरू पंचायत के दुधिमाटी जंगल में पेड़ पुलिस ने पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान चुंगरू निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में की गयी.

बरवाडीह. छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरू पंचायत के दुधिमाटी जंगल में पेड़ पुलिस ने पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान चुंगरू निवासी राजेंद्र सिंह (25) पिता-सेवक सिंह के रूप में की गयी. थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह के अनुसार स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव के लटके होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस वहां गयी और शव को कब्जे में ले लिया. मृतक का घर घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >