होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह को लेकर तेली साहू समाज की बैठक संपन्न

होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह को लेकर तेली साहू समाज की बैठक संपन्न

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व महंगु साव के आवास पर होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह को लेकर रविवार को तैली साहू समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन साव ने की. बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री देवनंदन प्रसाद व जिला उपाध्यक्ष शोभा साव उपस्थित रथे. बैठक में इस वर्ष समाज द्वारा होली मिलन सह सम्मान समारोह मनाने पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से 25 फरवरी को प्रखंड परिसर के समीप मैदान मे होली मिलन सह सम्मान समारोह मनाने पर सहमति बनी. समाज के अध्यक्ष अर्जुन साव व राजन साव ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को एक बैठक की जाएगी, इसमें कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जायेगी. बैठक में सुखदेव साव, भोला साव, उदय गुप्ता, चंद्रदेव साव, जितेंद्र साव, प्रदीप प्रसाद,धुरन साव, आदीत्य साव सहित अन्य लोग मौजूद थे. 90वीं त्रिमूर्ती शिव जयंती मनायी गयी

लातेहार. शहर के पंपू कल स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शनिवार को 90 वीं त्रिमूर्ती शिव जयंती मनायी गयी. इस दौरान बीके अमरमणि एवं बसंती बहन ने शिवरात्रि पर विशेष जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शिव जयंती हीरेतुल्य जयंती है जो पूरे भारत में मनाया जाता है. हमें अपने बुराइयों से मुक्त होने के लिए परमात्मा को याद कर अपनी बुराइयों को भगवान को अर्पण करना ही शिवरात्रि का पर्व है. इसके पूर्व सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास द्वारा झंडारोहण किया गया. मौके पर महेश सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, अजय प्रसाद, निरंजन प्रसाद, नारायण प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद, शिव कुमार, बद्री प्रसाद, अनीता देवी, रामसिला देवी, किरण देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी व सिमरन कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंच संचालन चंद्रेश प्रसाद ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >