बालूमाथ,लातेहार: थाना क्षेत्र के झाबर गांव स्थित भगत मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गयी. घायल की पहचान ममता कुमारी, पिता आदित्य कुमार, ग्राम झाबर के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार ममता कुमारी सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने उसे धक्का मार दिया. हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.
यह भी पढ़ें : Latehar News: तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बालूमाथ में 1.3 किलो नशीला पदार्थ बरामद
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल ममता को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सक चंदन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया.
