अतिरिक्त विषय में छात्र को मिला फारसी विषय का प्रश्नपत्र

अतिरिक्त विषय में छात्र को मिला फारसी विषय का प्रश्नपत्र

बरवाडीह़ प्रखंड क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रखंड के अपग्रेडेड उच्च विद्यालय मोरवाई कला के छात्र आशीष कुमार को परीक्षा केंद्र राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. आशीष को फारसी विषय का अतिरिक्त प्रश्नपत्र थमा दिया गया. हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि फारसी विषय छात्र द्वारा ही परीक्षा फॉर्म भरते समय अतिरिक्त विषय के रूप में दर्ज किया गया था. बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में अचानक अतिरिक्त विषय का प्रश्नपत्र सामने आने से छात्र कुछ समय के लिए घबरा गया. परिजनों ने प्रारंभ में इसे विद्यालय स्तर की लापरवाही बताया, लेकिन जांच में सामने आया कि परीक्षा फॉर्म छात्र द्वारा स्वयं अतिरिक्त विषय में फारसी विषय का चयन किया गया था जो छात्र की स्वयं की भूल है. संबंधित विद्यालय द्वारा एक हिन्दू छात्र का फारसी विषय चयन करने पर सुधरा जा सकता था. लेकिन इसे अनदेखी कर दिया गया. जिसका खामियाजा छात्र को भुगतना पड़ा. इस संबंध में केंद्राधीक्षक सुनीता खलखो ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >