चंदवा पल्ली में संत जॉन मेरी वियाने पर्व पर मिस्सा अनुष्ठान, विद्यार्थियों ने बांधा समां

चंदवा पल्ली में ईसाई धर्मावलंबियों ने संत जॉन मेरी वियाने पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मिस्सा अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

चंदवा: चंदवा पल्ली में मंगलवार को ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा संत जॉन मेरी वियाने पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया. इसकी शुरुआत पवित्र मिस्सा अनुष्ठान से हुई. अगुवाई फादर फबियानुस सिंदुरिया ने की. इस दौरान फादर सेल्सटीन, फादर मैक्समिलन, फादर सुशील, फादर जॉर्ज मोनीपल्ली, फादर जोसेफ पंतलडी, फादर प्रदीप पन्ना, फादर मरयानुस भी मौजूद रहे. फादर फबियानुस सिंदुरिया ने कहा कि संत जॉन मेरी वियाने का जीवन प्रार्थना, त्याग और तपस्या का उदाहरण था.

उन्होंने अपने जीवन से लोगों को ईश्वर की भक्ति, पाप स्वीकार करने और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास करने वालों पर ईश्वर हमेशा अपना आशीर्वाद प्रदान करता है और उन्हें सद्बुद्धि देता है. संत जॉन मेरी वियाने के बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया.

मिस्सा अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय. इसमें ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

अंत में सभा अध्यक्ष सुमन सुनील सोरेंग ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में स्टीफन मिंज, कुलदीप लकड़ा समेत सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >