अपराध की योजना बना रहे छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार ़ जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए जमा छह अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू के मनातू जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए सात अपराधी हथियार के साथ जमा हैं. इसी सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने सटीक स्थान पर छापामारी करते हुए घेराबंदी की और छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश कुमार (चतरा), बादल गंझू (चतरा), सुरेंद्र कुमार कुंदा (चतरा), विनोद कुमार गंझू (चतरा), सुनील कुमार यादव व राजगीर गंझू (सभी चतरा) शामिल है. उन्होंने बताया कि तलाशी लिये जाने पर अपराधियों के पास से एक लोडेड 7.62 एमएम का देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, मजदूरों से लूटी गयी पांच मोबाइल व लेवी के 28500 रुपये बरामद किया गया. इसी हथियार से गत दो अगस्त को बारियातू के केइसी लिमिटेड कपंनी के मजदूरों के साथ मारपीट व छीनतई तथा फायरिंग की घटना को इन्हीं अपराधियों ने अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने स्वीकार किया कि उक्त घटना आदेश गंझू के कहने पर किया गया था. इसमें आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सुनील कुमार यादव, संजय कुमार उर्फ संजय गंझू तथा बादल गंझू का आपराधिक इतिहास है. छापामारी अभियान में एसडीपीओ के अलावा पुनि परमान बिरूआ, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार, जीतेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा, होसेंग डांग, सअनि छोटू पंडा, मिथिलेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, कमलाकांंत हजाम, राहुल कुमार दुबे के अलावा बारियातू थाना और मनातू पिकेट के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >