पर्यटन ही नहीं, झारखंड में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी हैं अपार संभावनाएं, नेतरहाट में बोले संतोष गंगवार

Santosh Gangwar in Netarhat: राज्यपाल को फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष तथा स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को भी अवसर दिया जा रहा है. यह राज्य की प्रतिभा के लिए प्रेरणादायक अवसर है.

Santosh Gangwar in Netarhat: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि झारखंड में पर्यटन ही नहीं, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं. वह रविवार को लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित लोअर घाघरी क्षेत्र में चल रही हिंदी फीचर फिल्म ‘सहिया’ की शूटिंग देखने पहुंचे थे. फिल्म के सेट पर पहुंचकर राज्यपाल ने फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की.

प्रकृति की अनुपम देन है झारखंड – राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है, जहां घाटियां, जलप्रपात और हरियाली सब कुछ है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल पर्यटन के लिए, बल्कि फिल्म निर्माण के लिए भी अपार संभावनाओं से भरा है. उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए अधिक से अधिक निर्माता-निर्देशकों को झारखंड आने का न्योता दिया. संजय शर्मा फिल्म ‘सहिया’ बना रहे हैं. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में युवा अभिनेता शांतनु महेश्वरी, वरिष्ठ कलाकार नीरज काबी, रमन गुप्ता और अभिनेत्री रिंकू राजू हैं.

कलाकारों और फिल्मकारों से मिले राज्यपाल

राज्यपाल को फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष तथा स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को भी अवसर दिया जा रहा है. यह राज्य की प्रतिभा के लिए प्रेरणादायक अवसर है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म निर्माण दल का गवर्नर ने बढ़ाया मनोबल

राज्यपाल ने फिल्म निर्माण दल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण फिल्म उद्योग को नयी दिशा प्रदान करने में सक्षम है. आशा है कि झारखंड आने वाले वर्षों में एक प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में उभरेगा.

इसे भी पढ़ें

गुमला में गवर्नर ने बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण, कहा- शिक्षा और संस्कार से ही बनेगा सशक्त समाज

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, झारखंड से मुंबई, जम्मूतवी और चंडीगढ़ जाना होगा मुश्किल, 4 स्पेशल ट्रेनें होंगी बंद

मानसून की बारिश से बदला मौसम, तापमान बढ़ा, लेकिन हो रहा ठंड का अहसास, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वर्षा

झारखंड में सक्रिय साइक्लोन और निम्न दबाव, रांची में जोरदार बारिश-वज्रपात, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >