बालूमाथ,लातेहार: थाना चौक से जर्री ओवरब्रिज तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की बदहाल स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है.
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाता है. इससे गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग पर काफी परेशानी हो रही है.
यह भी पढ़ें : डेढ़टंगवा घाटी में हादसों के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल, चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग
महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद नहीं हुआ सुधार
स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना चौक से जर्री ओवरब्रिज तक का यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है. इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और राहगीर आवागमन करते हैं. इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
