वाहन जांच अभियान में 73,500 रुपये राजस्व की वसूली

वाहन जांच अभियान में 73,500 रुपये राजस्व की वसूली

बालूमाथ़ लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बुधवार को प्रखंड के अमरवाडीह पुलिस पिकेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई वाहनों के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन, कोयला लदे भारी वाहन के कागजात व ओवरलोड की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस दौरान कुल 46 वाहनों की जांच की गयी. इसमें सात हाइवा ट्रक से कुल 73,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. नियम विरुद्ध परिवहन कर रहे एक वाहन को जब्त किया गया. डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर रहे हाइवा व ट्रक तथा उनके चालकों के कागजात की जांच की गयी. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने वाहन चालक और मालिकों से नियमों को पालन करने व कागजात अद्यतन रखने की अपील भी की. वन भूमि पर किये गये अवैध निर्माण को हटाया

महुआडांड़. वन भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. नेतरहाट के बाजारटाड़ क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से टीन शेड का निर्माण किया गया था. इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासनिक महकमा एक्शन मोड में आ गया. नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाये गये टीन शेड को हटा दिया. वनपाल विवेक कुमार ने बताया कि हमें जैसे ही इस अवैध निर्माण की सूचना मिली एसडीएम महुआडांड़ और नेतरहाट थाना प्रभारी के सहयोग से तत्काल कार्रवाई करते हुए टीन शेड को हटा दिया गया है. अवैध अतिक्रमण के आरोपी जावेद अंसारी के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि वन भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >