धर्म हमें एक सूत्र में बांधकर चलना सिखाता है : रामचंद्र सिंह

धर्म हमें एक सूत्र में बांधकर चलना सिखाता है : रामचंद्र सिंह

लातेहार ़ प्रखंड के तरवाड़ीह पंचायत स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर का 24 वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. इस दौरान मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मुख्य यजमान के रूप में रुपेश प्रसाद गुप्ता तथा राजू प्रसाद गुप्ता सपत्नीक उपस्थित थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर देवी मंडप होते हुए गाला नदी स्थित छठ घाट पहुंची, यहां वैदिक मंत्रौचारण के बीच नदी का पवित्र जल कलश में भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. पंडित ललित मिश्रा, संतोष मिश्रा एवं भागीरथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचारण कर कलश की स्थापना करायी. अनुष्ठान के बाद रुद्राभिषेक व भंडारा हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि धर्म हमें एक सूत्र में बांधकर चलना सिखाता है तथा सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि कलश यात्रा से गांव एवं समाज में एकता, विश्वास और आपसी सौहार्द का संदेश प्रसारित होता है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया जुलेश्वर लोहरा, फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रदीप यादव, मनोज पासवान, ललित पांडेय, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, माशूक अंसारी, मनोज राम, मुस्ताक, चंदेश्वर यादव, बिनेश्वर, शिवशंकर यादव, रमेश सिंह व दीपक सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >