बारियातू,लातेहार: प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा की गुड़िया बहन ने बुधवार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास व एएसआई छोटू पंडा को तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी. इसके बाद मिठाई खिलाकर ईश्वरीय संदेश भेंट किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
गुड़िया बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, पवित्रता, मर्यादा व आत्मिक संबंध का प्रतीक भी है. मनुष्य जब ईश्वर के प्रेम व मर्यादाओं के बंधन में बंधता है, तो उसके जीवन से अनेक विकार व बुराइयां दूर होती हैं. ईश्वरीय ज्ञान व सकारात्मक विचारों को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को बेहतर बना सकता है.
उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र भाई-बहन के बीच विश्वास, सम्मान व सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है. समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति व सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.
मौके पर विवेक चंद्रेश भाई, रमेश भाई, अरविंद भाई, कंचन बहन समेत प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य मौजूद थे.
