लातेहार: राज्यसभा सांसद को संसदीय स्थायी समिति में मिली जिम्मेदारी, खुशी

झारखंड के राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

चंदवा : झारखंड से निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को संसद की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. इससे स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. माना जा रहा है कि इससे राज्य व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने की दिशा में कार्य होगा.

झामुमो नेता अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा, इसका लाभ राज्य को मिलेगा.

युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने सांसद बैद्यनाथ राम को बधाई दी. विश्वास जताया कि उनके अनुभव व कार्य का लाभ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा. पंचायतों के सशक्तीकरण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, रोजगार, आवास व विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी. प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव, मो. सरफराज, रोहित अग्रवाल, अश्विनी कुमार मिश्र, मनीष कुमार चांदो, पवन कुमार, अरविंद कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >