चंदवा (लातेहार) : स्थानीय ग्रीन फील्ड एकेडमी जूनियर विंग परिसर में शनिवार को सावन की रानी उत्सव-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सावन की हरियाली, उमंग, रचनात्मकता और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली. उक्त कार्यक्रम महिला अभिभावकों के लिए आयोजित किया गया था.
बतौर मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच की सरिता शर्मा, पूर्व शिक्षिका शिखा साहा, विद्यालय की चेयरमैन आनंदी सोरेंग और अनुराधा सिंह मौजूद थीं. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. चेयरपर्सन आनंदी सोरेंग ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अभिभावकों में भी रचनात्मकता बढ़ती है.
कार्यक्रम का संचालन अनुराधा सिंह और ज्योति कुमारी ने किया. उत्सव के दौरान प्रतिभागियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, ब्लाइंड फोल्ड, बिंदी चैलेंज, सावन थीम पर रैंप वॉक और ‘पर्ची उठाइए और अपने विचार साझा कीजिए’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुमन कुमारी को ‘सावन की रानी’ का खिताब देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूनम, अर्चना, मुस्कान, सुनीता देवी, रीना, समूज्जला, शिल्पा समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- बोकारो आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
