रथ खींच मांगी सुख-समृद्धि की कामना, भगवान पहुंचे मौसीबाड़ी

प्रखंड मुख्यालय स्थित कामतागढ़ परिसर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी.

फोटो : 27 चांद 4 : भगवान ने दिया दर्शन. प्रतिनिधि चंदवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित कामतागढ़ परिसर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. देर शाम भगवान जगन्नाथ के जयकारे के साथ रथ यात्रा निकाली गयी. कामतागढ़ राजपरिवार, पुरोहित व श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर सुख-समृद्धि की कामना की. क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा. इसके पूर्व गुरुवार की देर शाम भगवान का नेत्रदान पूजन संपन्न हुआ था. विधि विधान से पंडित घनश्याम भारद्वाज ने पूजन संपन्न कराया. शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ भगवान ने दर्शन दिया. सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. पुरोहित श्री भारद्वाज ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान श्री जगन्नाथ की अराधना से मनोवांछित कामनाएं पूरी होती हैं. अनुष्ठान में ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान श्री जगन्नाथ की जल यात्रा भी होती है. इसके बाद दूसरे दिन सिंहासन से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, बहन सुभद्रा की प्रतिमा उतारी जाती है. यह 15 दिन के आषाढ़ प्रतिपदा से अमावस्या तक उनका पुन: रंग-रोगन किया जाता है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को प्राण प्रतिष्ठा, नेत्रदान संपन्न होता है. दूसरे दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भगवान रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी जाते हैं. इसी माह एकादशी तिथि को पुन: रथ पर सवार होकर भगवान यथास्थान आ जाते है. यह नौ दिन तक वे मौसीबाड़ी में रहते हैं. यहां कई पीढ़ी से यह परंपरा चलती आ रही है. राज परिवार के लाल प्रेरित नाथ शाहदेव, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, लाल प्रतिक नाथ शाहदेव समेत अन्य लोगों की देख-रेख में पूजा संपन्न की जाती है. शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण व यहां लगनेवाले जतरा मेला के कारण भारी भीड दिखी. हजारों लोग इस मेला में उमड़े. विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार के नेतृत्व में चंदवा पुलिस मुस्तैद दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >