बेतला में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विधायक ने DGP को लिखा पत्र, बेतला और मोरवाई में पुलिस टीओपी की मांग

मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह ने राज्य के डीजीपी को पत्र लिखकर बेतला नेशनल पार्क और केचकी संगम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उन्होंने इन क्षेत्रों में पुलिस टीओपी स्थापित करने का आग्रह किया है.

संजय कुमार की रिपोर्ट

बरवाडीह (लातेहार). मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा के सभापति रामचंद्र सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उन्होंने बेतला नेशनल पार्क और केचकी संगम क्षेत्र में बढ़ रही देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए बेतला और मोरवाई में पुलिस टीओपी स्थापित करने का आग्रह किया है.

बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए टीओपी की जरूरत

विधायक ने कहा कि बेतला क्षेत्र में पहले पुलिस पिकेट की व्यवस्था थी, लेकिन वर्तमान में वहां पुलिस पिकेट नहीं है. बेतला नेशनल पार्क, केचकी संगम और आसपास के पर्यटन स्थलों पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा, स्थानीय लोगों की सुविधा और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए स्थायी पुलिस टीओपी की जरूरत है.

मंडल डैम भी बन सकता है बड़ा पर्यटन केंद्र

रामचंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में मंडल डैम परियोजना क्षेत्र भी बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है. पर्यटन विभाग की ओर से मंडल क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं. मंडल डैम, गर्म कुंड और आसपास के प्राकृतिक स्थलों के विकास के साथ सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बेतला नेशनल पार्क में नए सफारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, पुराने वाहनों को कराना होगा रिन्यूअल, PTR ने जारी की गाइडलाइन

विकास के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी

विधायक ने डीजीपी से मंडल या मोरवाई क्षेत्र में भी पुलिस टीओपी स्थापित करने पर विचार करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है, ताकि पर्यटक सुरक्षित माहौल में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें और स्थानीय स्तर पर भी शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >