Latehar News: आर्म्स एक्ट व सीएलए मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, 30 सितंबर तक सरेंडर का आदेश

बालूमाथ में मनातू पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी को 30 सितंबर 2026 तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।

बालूमाथ,लातेहार: मनातू थाना कांड संख्या 38/23 के प्राथमिक अभियुक्त मनोहर गंझू उर्फ सोहन गंझू उर्फ दिनेश गंझू के बालूमाथ स्थित घर पर शुक्रवार को मनातू पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने बालूमाथ पुलिस के सहयोग से ढोल-नगाड़े के साथ नगर टोला, टेमराबार (बसिया-बालूमाथ) स्थित उसके घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाया.

कार्रवाई का नेतृत्व मनातू थाना के पुअनि विक्की कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि मनोहर गंझू, पिता बृहस्पत गंझू उर्फ रमेश उर्फ बिलासपति उर्फ दोहन गंझू के खिलाफ मनातू थाना में कांड संख्या 38/23, दिनांक पांच सितंबर 2023 के तहत आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

यह भी पढ़ें : Latehar News: सरस्वती विद्या मंदिर में पेड़-पौधों को बांधा रक्षासूत्र, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

30 सितंबर तक आत्मसमर्पण का आदेश

पुलिस के अनुसार पलामू न्यायालय की ओर से जारी इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को 30 सितंबर 2026 तक न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया है. पुलिस ने इश्तेहार चस्पा करने के साथ आसपास के ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी.

मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >