त्योहारों से पहले चंदवा में ज्वेलर्स दुकानों की जांच, CCTV दुरुस्त रखने का निर्देश

चंदवा पुलिस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए ज्वेलर्स दुकानों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

चंदवा. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन बर्नवाल ने शहर की विभिन्न ज्वेलर्स दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जांच की गयी.

कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने और नियमित रूप से उसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ज्वेलर्स दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जरूरी है.

उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों से कहा कि जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे लगवाये जायें. वहीं, जहां कैमरे पहले से लगे हैं, उनकी जांच कराकर खराब या पुरानी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाये. जरूरत होने पर कैमरे बदलने की भी सलाह दी गयी.

अपराध नियंत्रण को लेकर निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दुकानों के आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी. त्योहारों के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है. मौके पर पुलिस जवान भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >