लातेहार. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के बाद पेंशनर समाज के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से उनके आवास पर मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट 2025 को निरस्त कराने की मांग की. उन्होंने सांसद से मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया. पेंशनरों ने 18 माह से रोके गये डीए का भुगतान करने की भी मांग रखी.
पेंशन की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष
इसके अलावा कम्यूटेशन पेंशन की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, रेल यात्रा में पूर्व की तरह किराये में छूट बहाल करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, सचिव धनेश्वर उरांव, नामेश्वर सिंह मनिका, सुखलाल भगत, दानियल मिंज गारू, दिलेश्वर भगत, किरण उरांव, पार्वती देवी, आयशा खातून, शंभु प्रसाद, शिवनंदन राम और मोती प्रसाद मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: बिरहोर महिला के प्रसव के बाद नवजात की बिगड़ी हालत, फुलसू आरोग्य मंदिर की ANM पर लापरवाही का आरोप, लातेहार रेफर
