110 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया

110 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया

लातेहार ़ तीन नवंबर से पूरे झारखंड में रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है. यह अभियान आगामी नौ नवंबर तक चलाया जायेगा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले में भी यह अभियान चलाया जा रहा है. डीटीओ श्री मंडल ने बताया कि झारखंड सरकार के सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग के निर्देश पर ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के छठ्ठे दिन शनिवार को लातेहार जिले में रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत विशेष रूप से दुपहिया वाहन जांच की गयी. समाहरणालय के पास वाहनों की जांच की गयी. शनिवार को कुल 110 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. जांच के दौरान वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक संकेतों पर रुकने तथा जंक्शन पर सतर्कता बरतने की अपील की गयी. डीटीओ ने बताया कि ओवर स्पीडिंग से जंक्शन पर रुकने का समय नहीं मिलता है और हादसा होने की संभावना अधिक होती है. नियंत्रित गति से वाहन चलाने से सड़क पार करने वालों व अन्य दिशाओं से आने वाले वाहनों की सुरक्षा बनी रहती है. अभियान के दौरान वाहन चालकों के बीच पंपलेट बांटे गये और सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गयी. डीटीओ के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा टीम के सदस्यों एवं पुलिस बल के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >