श्री रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

श्री रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

बालूमाथ. ओकिया गांव में शनिवार से शुरू हुए श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिनी श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहा है. मंगलवार को देवी-देवता पूजन समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-पाठ जारी है और श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर यज्ञ शाला मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं. सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ परिक्रमा के लिए पहुंच रही है. महायज्ञ को लेकर ओकिया सहित आसपास के गांवों से हजारों लोग जुट रहे हैं. मंगलवार की शाम से धेनु मानस गौ कथा की शुरुआत हुई, जो आचार्य सीताशरण जी के सानिध्य में 24 अप्रैल तक चलेगी. इससे पहले शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था.आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश साव, सचिव देवेन्द्र साव, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव, संयोजक सत्यदेव पाठक समेत अन्य सदस्य तन्मयता से कार्य में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >