महुआडांड़. थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये थे. पथ निर्माण विभाग ने घाटी में लोहे की बैरिकेडिंग की थी. जिसे असामाजिक तत्वों ने ध्वस्त कर दिया. चंपा घाटी के दुर्गम रास्तों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने घाटी के प्रवेश द्वार और चंपा गांव के पास लोहे के मजबूत बैरिकेडिंग की थी. जिसका उद्देश्य भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करना था. लेकिन कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इन लोहे के खंभों को उखाड़ फेंका है और बैरिकेड को मोड़कर टेढ़ा कर दिया है. जिससे वहां से भारी वाहन आसानी से गुजर रहे हैं. जिसका नतीजा है कि बाहरी राज्यों से आने वाले चालक, जो गूगल मैप के माध्यम से बिना किसी रोक टोक के घाटी में प्रवेश कर जाते हैं और तीखे मोड़ों पर हादसे का शिकार हो रहे हैं.
असामाजिक तत्वो ने तोड़ा बैरिकेडिंग
असामाजिक तत्वो ने तोड़ा बैरिकेडिंग
