ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी या बंगाल के नये ‘किंग’? 2026 का चुनाव अभिषेक बनर्जी की सबसे बड़ी ‘अग्निपरीक्षा’

Abhishek Banerjee Political Future: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 अभिषेक बनर्जी के राजनीतिक करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है. दक्षिण बंगाल की कमान और वोटर लिस्ट विवाद के बीच अभिषेक खुद को कैसे साबित करेंगे? क्यों यह चुनाव उनके लिए लिटमस टेस्ट होने वाला है, पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

Abhishek Banerjee Political Future: बंगाल चुनाव 2026 केवल सत्ता की जंग नहीं है. यह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ‘युवराज’ अभिषेक बनर्जी के राजनीतिक कद और भविष्य का भी फैसला करेगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार के नतीजे तय कर देंगे कि अभिषेक अपनी बुआ ममता बनर्जी की विरासत को संभालने के लिए तैयार हैं या नहीं. पार्टी के भीतर ‘एक पद, एक व्यक्ति’ के नारे से लेकर चुनावी रणनीति तैयार करने तक, अभिषेक ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. 2026 का नतीजा उनके लिए केवल जीत-हार नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता की परीक्षा है.

टीएमसी की रणनीति के केंद्र में अभिषेक, दक्षिण बंगाल की कमान

इस बार ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल पर ध्यान केंद्रित किया है, तो दक्षिण बंगाल की जिम्मेदारी अभिषेक बनर्जी के कंधों पर है. इसे टीएमसी का सबसे मजबूत किला माना जाता है. दक्षिण बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वामपंथ के बढ़ते प्रभाव को रोकना अभिषेक बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

नयी रणनीति से मैदान मारने की कोशिश में अभिषेक

अभिषेक बनर्जी इस बार नयी रणनीति से बंगाल में मैदान मारने की कोशिश में हैं. उन्होंने इस बार पार्टी में भारी बदलाव करते हुए पुराने दिग्गजों की जगह युवा और नये चेहरों को तरजीह दी है. अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो पार्टी पर उनकी पकड़ निर्विवाद हो जायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुद्दों की लड़ाई : SIR और ध्रुवीकरण पर कड़ा रुख

अभिषेक बनर्जी ने इस बार रक्षात्मक होने की बजाय आक्रामक रुख अपनाया है. मतदाता सूची से 91 लाख नाम हटने के मुद्दे पर अभिषेक ने सबसे मुखर होकर विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने दावा किया कि हटाये गये 63 प्रतिशत लोग बंगाली हिंदू हैं, जिससे उन्होंने भाजपा के ‘हिंदुत्व’ कार्ड को उसी की भाषा में जवाब देने की कोशिश की है.

Abhishek Banerjee Political Future: संदेशखाली और महिला सुरक्षा

संदेशखाली जैसी घटनाओं के बाद डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी भी अभिषेक बनर्जी ने खुद उठायी. उन्होंने रैलियों के जरिये जनता को यह समझाने की कोशिश की कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ही पश्चिम बंगाल की अस्मिता की रक्षा कर सकती है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

क्या शुभेंदु अधिकारी को दे पायेंगे मात?

अभिषेक बनर्जी के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौती शुभेंदु अधिकारी हैं. नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी को घेरने के लिए अभिषेक ने खुद मोर्चा संभाला है. 2021 में ममता बनर्जी की हार का बदला लेने के लिए उन्होंने नंदीग्राम में पवित्र कर जैसे उम्मीदवार को उतारकर नंदीग्राम के बेटे की घेराबंदी की है. अगर वे शुभेंदु अधिकारी के प्रभाव को कम करने में सफल होते हैं, तो टीएमसी के भीतर उनका कद ममता बनर्जी के बाद सबसे ऊंचा हो जायेगा.

नेतृत्व पर ‘अपनों’ और ‘गैरों’ की नजर

पार्टी के भीतर पुराने गार्ड (Old Guard) बनाम नयी पीढ़ी के बीच चल रही खींचतान किसी से छिपी नहीं है. 2026 के नतीजे तय करेंगे कि अभिषेक बनर्जी केवल एक ‘वंशवादी उत्तराधिकारी’ हैं या स्वतंत्र और सशक्त राजनेता. अगर टीएमसी बहुमत हासिल करती है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उनके नाम की दावेदारी और भी मजबूत हो जायेगी. नतीजों में गिरावट आयी, तो पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व पर सवाल उठ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

BJP के 3 एजेंट और संदेशखाली में महिलाओं का सौदा, क्या है अभिषेक बनर्जी की नयी थ्योरी?

अभिषेक बनर्जी बोले- कांग्रेस को वोट दिया तो भाजपा जीतेगी, ममता बनर्जी ने अकेले लड़ी SIR की लड़ाई

अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- 2021 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी TMC

डबल इंजन सरकार पर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में नहीं चलेगा मोदी का बुलडोजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >