ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, ग्रामीणों ने चार घंटे किया सड़क जाम

ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, ग्रामीणों ने चार घंटे किया सड़क जाम

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी स्थित आरा ग्राम में रविवार को ट्रक के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर साव (56 वर्ष) पिता स्व बावन साव (ग्राम आरा, बालूमाथ) निवासी अपने घर से मवेशी चराने कुंडी गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुराने वीपीआर कैंप के समीप ट्रक संख्या (जेएच02एडब्लू-8579) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने 11 नंबर कांटा के समीप विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. परिजन व ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना के बाद सीसीएल के वरीय अधिकारी व अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अभिनव कुमार सिन्हा जाम स्थल पर पहुंचे. जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. सीसीएल की पहल पर परिजनों को तत्काल मदद के रूप में दो लाख रुपये बतौर सहायता राशि दी गयी. सुबह 11 बजे से लगा जाम दोपहर तीन बजे तक रहा. पुलिस ने धक्का मारनेवाले ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है. शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >