बेलबरन पूजा के साथ मातेश्वरी का आह्वान, आज खुलेगा पट्ट

बेलबरन पूजा के साथ मातेश्वरी का आह्वान, आज खुलेगा पट्ट

चंदवा़ नवरात्र को लेकर हर ओर उमंग दिख रहा है. भक्तिमय गीत व मंत्रों से माहौल भक्तिमय हो गया है. रविवार दोपहर विधि-विधान से बेलबरन की पूजा की गयी. इसके साथ ही मातेश्वरी का आह्वान किया गया. सभी पूजा पंडालों के पुरोहित व यजमानों ने विधिवत बेल वृक्ष के नीचे मां दुर्गा की पूजा की. श्रद्धालुओं की टोली बैंड-बाजे के साथ जयघोष करते बेल वृक्ष के नीचे पहुंचे. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुबे जी का गोला परिसर से लोग थाना टोली स्थित बबलू दुबे के आवासीय परिसर पहुंचे. यहां आचार्य विद्याशंकर तिवारी, यजमान प्रयाग पाठक ने पूजा-अर्चना कर देवी मां का आह्वान किया. यहां काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. सोमवार सूबह देवी के स्वरूप को यहां से गाजे-बाजे के साथ पंडालों में ले जाया जायेगा. यहां पूजन के बाद प्रतिमा व पंडाल भक्तों के दर्शनाथ खुलेंगे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. हरैया-कामता में वर्ष 2000 से हो रही मां दुर्गा की पूजा

चंदवा़ दुर्गा मंडल हरैया, कुजरी-कामता व अलौदिया की पहल पर हरैया-कामता दुर्गा बाड़ी परिसर में वर्ष 2000 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मातेश्वरी की पूजा की जा रही है. यहां सत्यवान सिंह, संतोष सिंह, लाल सदानंद नाथ शाहदेव, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, प्रमोद जायसवाल, गोपाल साव, संतोष जायसवाल, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, अजय जायसवाल, कुलमान साहू, राम प्रसाद साहू व अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव समेत अन्य लोगों ने मिलकर पूजा की शुरुआत की थी. इस वर्ष पूजा को भव्य बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार, सुबोध जायसवाल, राजेश साहू, जमुना जायसवाल, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, बिहारी सिंह, अमरेश कुमार चौधरी समेत युवा तन-मन से लगे हैं. यहां विजयादशमी के दिन भव्य रावण दहन की परंपरा है. इस दिन यहां पारंपरिक जतरा मेला लगता है. इसमें दर्जनों गांव के लोग जुटते हैं. भव्य माहौल होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >