बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा डाॅ भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. बस स्टैंड स्थित बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर आंबेडकर विचार मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर सहित कई लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद मंच द्वारा रैन बसेरा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी की गायिका पूजा ने अपने गीतों से डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी का बखान किया. मौके पर विधायक ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. इधर, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने भी डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके अलावा प्रखंड के अन्य जगहों में बाबा भीमराव राव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, विजय बहादुर सिंह, मनोज जयसवाल, अजय चंद्रवंशी, अवधेश मेहरा, श्रीराम, दीपक राम, रवींद्र पासवान, सुमन कुमारी, अजय दास समेत कई लोग उपस्थित थे.
डॉ आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत : विधायक

डॉ आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत : विधायक
Copied link
प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा डाॅ भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी