लातेहार : जिले के गारू प्रखंड कार्यालय के सभागार में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त मनाने को लेकर बीडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत सचिवालयों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. बैठक में प्रभात फेरी, स्कूली बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आदि आयोजित करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर सीओ दिनेश कुमार मिश्र, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्राचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय, बीआरपी विकास कुमार, मुखिया सुनेश्वर सिंह, वार्डेन रेशमा लकड़ा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुबेर अहमद, शिक्षक रामनगिना सिंह, सतीश कुमार, वार्डन उषा कुजूर, प्रधान सहायक नरेश राम और बीपीओ सुखदेव सिंह समेत सभी पंचायत सेवक, जन सेवक तथा कई शिक्षक उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- ग्रीन फील्ड जूनियर में धूमधाम से मना सावन की रानी उत्सव
