लातेहार के शिवालयों में गूंजे तीज के गीत, सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की सामूहिक पूजा

लातेहार में हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

लातेहार. जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हरितालिका तीज का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना की. शहर के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की और तीज व्रत की कथा सुनी.

कई मंदिरों में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा

संकट मोचन मंदिर, बिजली ऑफिस स्थित शिव मंदिर, लघु सिंचाई परिसर के सोमेश्वर शिव मंदिर, अंबाकोठी स्थित देवी मंडप समेत कई मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही. थाना चौक स्थित महावीर मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी रामेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया.

प्राचीन शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, हनुमंत भवन और रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर में भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती की कथा सुनी और सामूहिक रूप से तीज के गीत गाये.

24 घंटे रखा निर्जला उपवास

बजरंगदेव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि सुहागिन महिलाएं 24 घंटे निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. महिलाओं ने परंपरागत पेड़किया बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित किया. पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर माहौल भक्तिमय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >