हत्या, आगजनी जैसे 20 संगीन मामलों का आरोपी पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: लातेहार जिला की पुलिस ने पीएलएफआई के एक उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. कैला यादव हत्या, आगजनी और लेवी वसूलने जैसे 20 संगीन मामलों का आरोपी है.

Jharkhand Crime News| लातेहार, चंद्र प्रकाश : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसका नाम कैला यादव उर्फ संदीप जी है. उसके पिता का नाम भागी यादव है. वह पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हेडूम गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद हुए हैं.

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

लातेहार के एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का उग्रवादी कैला यादव उर्फ संदीप जी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. एसपी ने बरवाडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और छापेमारी करने के निर्देश दिए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

हत्या, आगजनी, लेवी वसूलने समेत 20 मुकदमे झेल रहा है कैला

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने टीम के साथ मिलकर डोंकी गांव में छापेमारी शुरू की. इसी दौरान कैला यादव उर्फ संदीप जी पुलिस की गिरफ्त में आया. पलामू जिले के रहने वाले कैला यादव पर हत्या, आगजनी, लेवी वसूली समेत कई संगीन केस दर्ज हैं. उस पर 20 मुकदमे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन महिलाओं को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट, 56 लाख बैंक अकाउंट में 28 को ट्रांसफर होंगे 2500-2500 रुपए

कुंभ मेला 2025 के लिए रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >