सरना स्थल के नाम पर दो-तीन बार राशि निकासी का आरोप, जांच की मांग

लातेहार में सरना और मसना स्थलों के विकास कार्यों में भारी अनियमितता का आरोप। जिप सदस्य विनोद उरांव ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग।

लातेहार. जिला कल्याण विभाग की ओर से सरना, मसना, जाहेर व हड़गड़ी स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगा है. जिप सदस्य विनोद उरांव ने पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को ज्ञापन सौंपकर मामले की शिकायत की है.

योजना के नाम पर राशि निकासी का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई स्थानों पर योजना के नाम पर राशि की निकासी कर ली गयी, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ. एक ही राजस्व ग्राम में एक सरना स्थल के लिए अलग-अलग योजनाओं के नाम पर दो-तीन बार राशि की निकासी किये जाने का भी आरोप लगाया गया है.

विनोद उरांव ने आरोप लगाया कि गैरमजरुआ जमीन पर दो-चार पेड़ होने की स्थिति में उसे सरना स्थल बताकर निर्माण कराया गया. उन्होंने योजना स्वीकृत होने के बाद फर्जी ग्रामसभा कराने का भी आरोप लगाया है.

शेरेगढ़ा और बालू गांव की योजनाओं की जांच की मांग

विनोद उरांव ने बालूमाथ प्रखंड के शेरेगढ़ा और बालू गांव में संचालित योजनाओं में अनियमितता की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठकों में भी इस मामले को उठाया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

उन्होंने पूरे मामले की जांच कर अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मौके पर सेलेस्टीन कुजूर समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >